{"_id":"689a4a9c9a628d1099085ff7","slug":"kathua-news-transfarmer-news-protest-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122913-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 10 दिन में ट्रांसफार्मर तीन बार खराब, लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 10 दिन में ट्रांसफार्मर तीन बार खराब, लोग भड़के
Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली की समस्या का समाधान न होने पर शहर के पारलीवंड में सड़क जाम करते वार्ड 14 के लोग। संवाद
सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
कठुआ। 10 दिन में ट्रांसफार्मर में तीन बार आई खराबी के कारण बिजली संकट से जूझ रहे वार्ड 14 के लोग सोमवार को भड़क गए । लोगों ने पारलीवंड में कठुआ से हटलीमोड़ को जाने वाले मार्ग को जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने विभाग पर लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाएं युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि विभाग ने मोहल्ले के हर घर में स्मार्ट मीटर तो लगाया लेकिन अपनी सेवा अब भी स्मार्ट नहीं हो पाई है। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में लोगों से कई-कई गुना बिजली का बिल वसूला जा रहा है।
लोगों के सड़क पर उतरने के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सड़क पर आवागमन को बाधित नहीं करने की अपील की। मगर लोग विरोध करते रहे और कहा कि जब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगता तब तक वह सड़क सक नहीं हटेंगे। भारी बारिश के दौरान भी लोगों का रोष जारी रहा। इस कारण यहां फंसे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने मार्ग को खोल दिया लेकिन करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल मक्खन लाल ने कहा कि मौजूदा समय में मोहल्ले में बिजली की सप्लाई के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों में तीन बार खराब हो चुका है।
व्रिकमजीत वर्मा ने कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर के खराब से बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हैं। सोमवार सुबह से बिजली गुल है और विभाग के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि उन्हें बिजली आपूर्ति को कब तक मिल पाएगी। इससे साफ है कि विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है जिस कारण लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता के मंगलवार दोपहर तक नया ट्रासंफार्मर लगाने के आश्वासन के बाद मार्ग को खोल रहे हैं।