फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, sports news

Kathua News: लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया

Sat, 18 Oct 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 18 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
kathua news, sports news
नगरी में साइकलोथान में भाग लेते प्रतिभागीसंवाद
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। शारीरिक फिटनेस और राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। युवा सेवाएं विभाग की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित साइक्लोथॉन में स्कूल विद्यार्थियों के साथ स्टाफ के सदस्यों ने भाग लेकर आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


स्कूल के प्रवेश द्वार से होने वाली साइक्लोथॉन काे जेडईपीओ सुचरिता मेहता और प्रधानाचार्य जतिंदर सेठी ने रवाना किया। इसके बाद साइक्लोथॉन में शामिल जोन कठुआ के फील्ड स्टाफ सहित विभिन्न स्कूल के 110 छात्र-छात्राओं ने कस्बे में जोश और उमंग के साथ साइकिल चलाते हुए आम लोगों को साइकिलिंग के लाभ से परिचित करवाया। जेडईपीओ ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, साइक्लिंग, खेलकूद और योग को दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी। वहीं, प्रधानाचार्य ने कहा कि साइक्लोथॉन ने न केवल एक सफल जागरूकता अभियान के रूप में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों में फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को भी सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि नगरी हायर सेकेंडरी स्कूल युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के साथ मिलकर भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा। इस मौके पर पंजाब सिंह, राम लुभाया, अजय शर्मा, विनोद सेठी, जितेंद्र कुमार, भरत भूषण और जगदीप सिंह सहित कई अधिकारी और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed