{"_id":"6883e36cf241ed1e060f73ad","slug":"kathua-news-sanitation-worker-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122284-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बर्तन बजाकर सफाई कर्मियों ने मांगा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बर्तन बजाकर सफाई कर्मियों ने मांगा हक
Sat, 26 Jul 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
बोले- हड़ताल के बाद भी सरकार ने उन्हें आज तक पक्का नहीं किया, बसोहली में नगर कमेटी कार्यालय में जुटे कर्मी
कठुआ। मांगों को लेकर 26 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को खाली बर्तन बजाकर रोष का इजहार किया। उन्होंने कहा कि अब खाली पेट रहकर वह काम नहीं करेंगे, सरकार को उनका हक देना ही होगा।
सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव दर्शन कुमार ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि पिछले 26 दिनों से लोग मांग को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन अब तक न तो कोई राजनेता उन्हें उनका हक दिलाने के लिए सामने आया है और न ही प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल हुई है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों पदयात्रा करके उनके नेता जम्मू से श्रीनगर पहुंच गए हैं और सचिवालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में शामिल सफाई कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मात्र नाै हजार रुपये मानदेय पर काम करने वाले उनके साथियों के घरों में राशन तक नहीं है लेकिन सरकार अब तक सोई हुई है। ऐसे में उनके पास संघर्ष को तेज करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। बार-बार हड़ताल के बाद सरकार ने उन्हें आज तक पक्का नहीं किया है। वहीं, सफाई कर्मचारी दीपक ने कहा कि आज से 26 दिन पहले शुरू होने वाली उनकी हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए श्री अमरनाथ यात्रा को प्रभावित नहीं होने दिया। इसके अलावा प्रशासन की अपील पर कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई की गई लेकिन इस सहयोग का कोई लाभ नहीं मिला। इसी तरह बसोहली में भी सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यालय में जमा सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान टीटू ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।