फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, road damage news

Kathua News: कटली-मल्हार सड़क पर तीन महीनों से यातायात प्रभावित

Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
kathua news, road damage news
मल्हार सड़क के बंद रहने से पैदल जाने को मजबूर लोगसंवाद
पंचायतों की 10000 से अधिक आबादी को आ रही दिक्कतें
विज्ञापन

बिलावर। कटली-मल्हार सड़क पर पिछले तीन महीने से यातायात प्रभावित है। नतीजतन मल्हार इलाकों से सटी अन्य पंचायतों की 10000 से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुलजार अहमद, विजय सिंह, सोमराज और अश्विनी कुमार ने बताया कि पहाड़ी इलाकों से निचले इलाकों की तरफ आने जाने के लिए लोगों को पैदल रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले सरकार ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि सड़क पर यातायात प्रभावित रहने के कारण इलाके में कई प्रकार के विकास कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

अगर किसी भी प्रकार का सामान मल्हार क्षेत्र में ले जाना हो तो लोगों को घोड़ों और खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा है और मल्हार में सामान पहुंचाने के लिए लोगों को महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे पालकी में बिठाकर कटली पहुंचना पड़ता है और पैदल रास्ते लोगों को लगभग तीन घंटे का सफर करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क का काम कई वर्ष पहले शुरू किया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि कई बार समस्या के बारे में संबंधित विभाग को भी अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटली से थाथरु के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने का काम जल्द शुरू होगा। सड़क के लिए सरकार की ओर से 42 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। टेंडर लगाया जा चुका है। एक महीने के भीतर सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- जमीर हुसैन, अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed