{"_id":"68e6c3e29df65120780299a5","slug":"kathua-news-protest-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-124945-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Thu, 09 Oct 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने अपनी लंबित बकायादारी को लेकर जमकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन संवाद
कठुआ। जल जीवन मिशन ठेकेदारों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बकाया देनदारी को जारी करने की मांग की। इस संबंध में प्रदर्शनकारी ठेकेदारों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा और बकाया राशि को जारी करने की गुहार लगाई।
केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन परियोजना जिले की 90 करोड़ रुपये की भारी भरकम देनदारी के तले दब गई है। जिले भर में 303 परियोजनाओं का 80 फीसदी काम पूरा हो गए हैं लेकिन पिछले 13 महीनों से ठेकेदारों बकाया राशि जारी न होने से ठेकेदारों का रोष बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल ठेकेदारों और पूर्व सरपंचों ने सरकार से मांग की है कि ठेकेदारों की बकाया देनदारी जारी न होने से ठेकेदार भारी कर्जे की मार झेल रहे हैं। वहीं अधर में लटक रही परियोजनाओं के चलते लोगों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जेजेएम योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में पेयजल समस्या विकराल रूप ले चुकी है। आधी अधूरी पड़ी परियोजनाओं को कार्यात्मक बनाने के लिए ठेकेदार सरकार से बकाया राशि को जारी करने की मांग कर रहे है। उधर प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द सरकार ने बकाया राशि जारी नहीं की तो वे अनशन पर बैठकर मोर्चा खोल देंगे।
विज्ञापन
ठेकेदारों का नेतृत्व कर रहे पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पिछले 13 महीने से कई बार अलग-अलग मोर्चों पर अपनी बात को उठा चुके है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते ठेकेदारों को आज मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा।
देनदारी जारी नहीं होने से ठेकेदार हर महीने हजारों रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में बैंक को दे रहे है। मजदूर है कि उनसे काम करने का पैसा मांग रहे है, लेकिन ठेकेदारों है कि उन्होंने सारी पूंजी परियोजनाओं को पूरा करने पर खर्च कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बकाया राशि न मिलने से ठेकेदार अपने परिवारों का न तो खर्चा उठा पा रहे और न ही बच्चों की स्कूलों की फीस भर पा रहे हैं।