{"_id":"689a4a604c256629f00396f5","slug":"kathua-news-police-building-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-122882-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामकोट पुलिस चौकी को मिलेगी नई इमारत और आवासीय सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामकोट पुलिस चौकी को मिलेगी नई इमारत और आवासीय सुविधा
Tue, 12 Aug 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
रामकोट पुलिस चौकी की पुरानी जर्जर इमारत। संवाद
4.75 करोड़ की लागत से होगी तैयार, जेके पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन को सौंपा जिम्मा
कठुआ। बिलावर के रामकोट इलाके में खस्ताहाल पुलिस चौकी को जल्द नई इमारत मिलने जा रही है। पुलिस विभाग ने इसके निर्माण कार्य की मंजूरी दे दी है। इसमें एक मंजिला पुलिस चौकी इमारत का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आठ क्वार्टर सहित पुलिस चौकी प्रभारी के लिए अलग से आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। निर्माण कार्य का जिम्मा जम्मू-कश्मीर पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन को सौंपा गया है। लगभग 4.75 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा।
कार्पोरेशन के अनुसार वर्तमान में पुलिस इमारत रामकोट की हालात जर्जर हो चुकी है। इसके मरम्मत कार्य लेकर बीते वर्ष पुलिस विभाग ने 45 लाख के करीब राशि आवंटित की थी। मगर पुलिस निर्माण विंग ने इसकी खस्ताहाल को देखते हुए मरम्मत कार्य को स्थगित कर नए सिरे से इमारत का निर्माण करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अब संबंधित विभाग जहां नई इमारत बनाने का निर्णय लिया है। 4.75 करोड़ रुपये की लागत से पहले एक मंजिला पुलिस चौकी इमारत का निर्माण होगा। इसमें चौकी प्रभारी के कार्यालय से लेकर कैदियों का लॉक रूम, स्टोर रूम की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा एक चौकी प्रभारी के लिए दो बैडरूम की आवासीय सुविधा के साथ अलग से एक मंजिला इमारत का निर्माण होगा। इसमें आठ कमरे पुलिस कर्मियों के लिए बनाए जाएंगे।
कोट
रामकोट पुलिस चौकी की नई इमारत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने टेंडर खोल दिया है। टेंडर देने की अंतिम तिथि 18 अगस्त को निर्धारित की गई है। उम्मीद है कि 19 अगस्त को टेंडर खुलते ही सबसे कम बोली देने वाले बोलीदार को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा जाएगा। एक साल के भीतर निर्माण कार्य खत्म कर दिया जाएगा।
-अनवर अहमद खान, कार्यकारी अभियंता पुलिस निर्माण विंग