फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, license cancelled news, action on vehicle news, traffic police action news

Kathua News: आठ वाहन चालकों के लाइसेंस व दो मिनी बसों के परमिट निलंबित

Sun, 20 Jul 2025 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 20 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
kathua news, license cancelled news, action on vehicle news, traffic police action news
नाके के दौरान वाहनों के दस्तावेज की जांच करती क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम। स्रोत विज्ञ​प्त
कठुआ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन



कठुआ। यातायात नियमों के उल्लंघन पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने आठ वाहन चालकों के लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिए हैं। इनमें से दो वाहन ओवरलोड थे जबकि अन्य बिना हेल्मेट वाहन चलाते पाए गए। वहीं दो मिनी बसों के भी स्पीड गवर्नर के बिना गाड़ी चलाने पर रूट परमिट निलंबित कर दिए हैं।
टीम ने जगह-जगह नाकेबंदी कर औचक जांच की। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक हाईवे समेत लिंक मार्ग पर 487 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 119 वाहनों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए ई-चालान किए गए। विभाग ने चार वाहनों को जब्त भी किया है। इसके अलावा उल्लंघनकर्ताओं को 4,80,700 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

हाईवे और लिंक मार्ग पर हो रही नियमित जांच : एआरटीओ ने बताया कि विभाग की ओर से हाईवे और लिंक मार्ग पर नियमित जांच कर लोगों को जागरूक किया जाता है। इन दिनों श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों को ओवरलोडिंग और अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया में जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़क पर वही वाहन चलें जिनके दस्तावेज पूरे हों। इसके अलावा चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।-------------------------------------------

जांच के दौरान कई वाहन ओवरलोडिंग के साथ बिना दस्तावेजों और कई वाहन स्पीड गवर्नर के बिना पाए गए। दाेपहिया वाहनों के चालक बिना हेल्मेट और कार चालक बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पाए गए। आठ लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। दो मिनी बसों के परमिट भी निलंबित किए हैं।
- शम्मी कुमार शर्मा
एआरटीओ कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed