{"_id":"65624f1f85a9ee342a0d9d06","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-4736-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विभागीय पदोन्नति समिति ने पदोन्नति के 9 मामलों को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विभागीय पदोन्नति समिति ने पदोन्नति के 9 मामलों को दी मंजूरी
Sun, 26 Nov 2023 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) ने कठुआ जिले में विभिन्न संवर्गों के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के 9 पदोन्नति मामलों को मंजूरी दे दी। उपायुक्त कठुआ ने बताया कि विभागीय पदोन्नति समिति का आयोजन पिछले पांच वर्षों से लंबित था। समिति ने पात्र व्यक्तियों के अपेक्षित आचरण और प्रदर्शन पर विचार करने के अलावा भर्ती और पदोन्नति नियमों के अनुरूप मामले दर मामले के आधार पर प्रस्तावों की जांच की। समिति द्वारा 4 कनिष्ठ सहायकों, 4 एमटीएस और 1 चालक के पदोन्नति मामलों को मंजूरी दे दी गई। इसी बीच डीपीसी अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी पदोन्नति मामलों को समय पर जमा करना सुनिश्चित करें। ताकि, उन कर्मचारियों को अनुचित कठिनाइयों से बचाया जा सके जो पहले ही पदोन्नति के लिए पहले ही योग्यता हासिल कर चुके हैं। डीसी कार्यालय परिसर के कर्मचारियों ने मामलों को निपटाने और अन्य देय पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए उपायुक्त कठुआ का आभार व्यक्त किया।