फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

Tue, 28 Nov 2023 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 28 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
kathua news
गुरुद्वारा परिसर में गुरु सेवकों ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर्व पर शहर के सावन चक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में जिला स्तर के समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर सत्य, सौहार्द और भाईचारे की शिक्षा देने वाले श्री गुरुनानक देव का ध्यान करते हुए गुरुओं का आशीष प्राप्त किया। कार्यक्रम में जहां गुरुद्वारा साहिब के मुख्य भवन में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। वहीं, परिसर में गुरु सेवकों ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं ने भक्तों के जोड़ों की सेवा कर अपनी आस्था दर्शाई।

सोमवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से सजाए गुरुद्वारा सिंह सभा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विशेष तौर पर दीवान सजाए गए थे। इस दौरान गुरुद्वारे में सुबह से ही संगतों का तांता लगना शुरू हो चुका था। कार्यक्रम में गुरुनानक जी को समर्पित भजन कीर्तन से संगत ने गुरु के चरणों में शीश नवां कार आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दो दिन पूर्व शुरू हुए अखंड पाठ के भोग के साथ किया गया। इस दौरान दरबार साहिब अमृतसर से भाई जगरूप सिंह शबद कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया। इसके बाद जपदी टकसाल के रागी भाई जपनीत सिंह सहित गुरुद्वारा साहिब के रागी भाई सुखजीत सिंह भी अपने मधुर कंठ से गुरु की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में प्रचारक जसविंदर सिंह सिक्ख धर्म के इतिहास से परिचित कराते हुए कहा कि गुरु की शिक्षाएं आज भी देश व समाज के हर वर्ग को नया रास्ता दिखा सकती हैं। लिहाजा हमें गुरुओं के दिखाए मार्ग को अपनाने और उनकी शिक्षाओं को जीवन में धारण करना होगा। उनकी शिक्षाओं के माध्यम से समाज के लोगों को कुरीतियों, नशा, दहेज प्रथा जैसी बुराइयों से छुटकारा दिलाया जा सकता है। वहीं पर डेरा नंगाली साहिब के महंत मंजीत सिंह ने संगत को गुरू के दिखाए मार्ग हवाला देते हुए समाज के लिए एकजुट होकर काम करने के प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए पूरी संगत को इस नजर रखकर ऐसे भटके हुए युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए काम करने के लिए आगे आने के लिए कहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल और डीएससी हेडक्वार्टर मंजीत सिंह पहुंचे थे। जिन्हें गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में गुरु के अखूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान दलजलीत सिंह, मास्टर सुजान सिंह के अलावा जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मनिंदर पाल सिंह सौरव, हरमोहिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, भजन सिंह और शेर सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।

----------------------
सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जेके ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 41वीं बार होने वाने इस आयोजन में 27 रक्तदाताओं ने आगे आते हुए रक्तदान किया। इस मौके पर सोसायटी के सदस्य व नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने बताया कि पठानकोट स्थित राज अस्पताल के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर में एकत्र किया गया जीवनदायी रक्त अस्पताल को सौंपा गया है। ताकि आकस्मिक स्थिति में आने वाले मरीजों की कीमती जान को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed