फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: पानी की सप्लाई न होने पर भड़के गोविंदसर गांव के लोग

Tue, 28 Nov 2023 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 28 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर से सटे गांव गोविंदसर में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से स्वच्छ जल देने की बात कर रही है लेकिन उनके गांव में इस योजना के तहत होने वाले कार्य ने उन्हें पानी की हर बूंद के लिए तरसा दिया है।
प्रदर्शन में शामिल रानी देवी ने कहा कि पिछले एक साल से लोग पानी के लिए परेशान है क्योंकि गांव में कुछ नलों में तो पानी बिल्कुल नही आता है। अगर कुछ नलों में आता है तो वह पूरे गांव की जरूरत को पूरा नही कर पाता है। लोगों को मजबूर होकर अपने जरूरी काम निपटाने के लिए तालाब पर जाना पड़ जाता है। वहीं, रमेश कुमार ने कहा कि जलजीवन मिशन के आने के बाद समस्या का समाधान होने के बजाए और ज्यादा बढ़ गई है। गांव की सभी गलियां टूट चुकी हैं और लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। स्थानीय बलविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि अस्थायी कर्मचारियों के सहारे चल रहे विभाग में निचले स्तर के कर्मचारी लोगों को पानी उपलब्ध कराने के बजाए अपनी रोजी रोटी के लिए अन्य रोजगार कर रहे है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है। इससे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शशि शर्मा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि जब से जलजीवन मिशन योजना गांव में शुरू हुई है। तब से पानी की सप्लाई की स्थिति ऐसी है कि पानी कब आएगा इसका कोई पता नहीं है। पानी जब आता है तो भी 20 से 25 मिनट बाद सप्लाई बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की सप्लाई के लिए करोड़ों की इस योजना ने यहां व्यवस्था को बेहतर बनाने के बजाए बदत्तर बना दिया है। एक साल पहले शुरू हुई योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। वहीं पानी की सप्लाई के लिए गांव में पहले मौजूद ढांचा भी तबाह कर दिया गया। गांव में पाइप लाइनों को बिछाने के नाम पर कोई गली और नाली ऐसी नहीं है जो ठीक बची हुई है। विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी लोगों की सुनते नहीं है और अधिकारी अपने कमरों से बाहर नहीं निकलना चाहते है। इस कारण लोग परेशान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो अभी एक मोहल्ले के लोग प्रदर्शन कर रहे आने वाले दिनों में पूरी पंचायत के लोग हाईवे पर उतरने से भी परहेज नही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed