{"_id":"65639a1af368e296b30d90a5","slug":"kathua-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-4781-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के पांच चिकनगुनिया के तीन मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के पांच चिकनगुनिया के तीन मामले आए सामने
Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिला में रविवार को पांच लोगों की डेंगू और तीन लोगों की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिला में इस सीजन के दौरान चिकनगुनिया के मामलों की कुल संख्या 74 जबकि डेंगू के मरीज का आंकड़ा 604 पहुंच चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को पटेल नगर, कालीबड़ी, हरदो मुट्ठी, थड़ा कल्वाल सहित शहर के कई इलाकों में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से एंटी लारवा दवा का छि़ड़काव भी प्रभावित इलाकों में किया गया।
जानकारी देते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया की तापमान गिरने के बावजूद डेंगू और चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में डेंगू से अब तक पीड़ित मिले 604 लोगों में से 569 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 27 मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं चिकनगुनिया के कुल 74 में से 39 मरीज रिकवर हो चुके हैं, 31 का इलाज जारी है। जबकि चार मरीज अनट्रेस है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि वह डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए जो भी एडवाइजरी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई है उसका पालन जरूर करें।