फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: कालीबड़ी में 6 महीने से रुका फ्लाईओवर का निर्माण, बढ़ रहे हादसे

Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 27 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे स्थित कठुआ के कालीबड़ी में फ्लाईओवर का निर्माण 6 महीने से बंद पड़ा है। लेकिन, वाहनों को सर्विस लेन से ही गुजारा जा रहा है। जिससे एक तरफ जहां लोगों को ट्रैफिक जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हादसों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बता दें, कालीबड़ी में वॉल माउंटेड फ्लाईओवर प्रस्तावित था। लेकिन, कंपनी ने फ्लाइओवर के पिलर के लिए सड़क खोद दी और पिलर का बेस बनाना शुरु कर दिया। लेकिन, व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद निर्माण कर रही कंपनी ने काम बंद कर दिया और एक पिलर तक तैयार नहीं हो पाया। अब 6 महीने से काम बंद पड़ा है। लेकिन, ट्रैफिक को अभी भी सर्विस लेन से ही गुजारा जा रहा है। भारी ट्रैफिक और संकरा रास्ता लोगों के जी का जंजाल बना है।
रोजाना गुजरते हैं लाखों वाहन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे बेहद व्यस्त सड़क है। अंतरराज्यीय रूट होने के कारण कालीबड़ी से प्रतिदिन लाखों की संख्या में वाहन दौड़ते हुए गुजरते हैं। ऐसे में हाईवे के होने के चलते यहां पर वाहनों की गति भी तेज रहती है। ऐसी स्थिति में फोरलेन वाले मार्ग के इस चौराहे पर अन्य दिशाओं से आने वाले वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए सुरक्षित क्रासिंग करना खतरे से खाली नहीं है। जिसके चलते हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को हुई घटना में 3 घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी चौक के पास दो कारों के बीच हुई भिड़त में एक युवती सहित दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए और आनन-फानन सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। जहां डॉक्टरों द्वारा दिए गए उपचार के बाद सभी की हालत स्थित बताई गई है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय पेश आई जब हीरानगर से आ रही वैगनआर कार नंबर जेके08एफ-0106 कालीबड़ी चौक के पास पहुंची तो कार के चालक ने चौक पर होने वाली भीड़ को देखते हुए कार को धीमा कर लिया। लेकिन पीछे से आ रही एक अन्य कार ने इस बीच आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कार में 15 वर्षीय मिष्ठी शर्मा, 40 वर्षीय नीरू शर्मा और 60 वर्षीय रमा कुमारी सभी निवासी हीरानगर को तुरंत जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया।इस बीच टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल मौजूद लोगों ने बताया कि मौके से एक नंबर प्लेट मिली है जो संभवत: टक्कर मारने वाली कार को सकती है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर प्लेट पर अंकित नंबर जेके08 एल-9681 के आधार पर टक्कर मारने वाली कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस लेन की हालत भी बिगड़ी
सर्विस लेन पर ट्रैफिक का बोझ बढ़ने से खड्डे पड़ चुके हैं। लोगों का कहना है कि धूल-मिट्टी से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है। मुख्य चौक में जाम के कारण व्यापार घटता जा रहा है।

-------------------------------------


कालीबड़ी निर्माण का रुकना इस दुर्घटना प्रभावित रहने वाले क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को और ज्यादा बढ़ा सकता है। यह सभी के संज्ञान में भी लेकिन अगर इसके बाद भी नेशनल हाइवे अथारिटी मामले को गंभीरता से नही ले रहा है। जो कि चिंता जनक है।
राहुल देव शर्मा, स्थानीय

--------------------------------
हाइवे को सुरक्षित बनाने के लिए होने वाले निर्माण का इतने लंबे समय तक रुकना सीधे तौर पर शासन और प्रशासन की लापरवाही का नमूना है। जिसका परिणाम लोग भुगत रहे हैं। प्रशासन लोगों की सुविधा के नाम पर रेहड़ी-फड़ी अगर हटा रहा है तो उसे हाइवे पर भी नजर डालनी चाहिए।
राबिन शर्मा, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed