फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: First cancer treatment facility started in the state

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में पहली कैंसर उपचार सुविधा शुरू, मरीजों को कैंसर से लड़ने में मिलेगी मदद

Mon, 25 Sep 2023 06:01 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 25 Sep 2023 06:01 PM IST
सार

प्रदेश में पहली कैंसर उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। इसके साथ ही मैटरनिटी आईसीयू, जम्मू-कश्मीर बैंक का एटीएम और ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का भी शुभारंभ हो गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: First cancer treatment facility started in the state
कठुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

जीएमसी कठुआ में टाटा मेमोरियल के सौजन्य से प्रदेश में पहली कैंसर उपचार की सुविधा शुरू हो गई है। इसके साथ ही मैटरनिटी आईसीयू, जम्मू-कश्मीर बैंक का एटीएम और ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का भी शुभारंभ हो गया है। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीएमसी कठुआ में इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। जिले में इन नई स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अब प्रसव से पहले और बाद जटिलता झेलने वाली महिलाओं और कैंसर से पीड़ित मरीजों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


जीएमसी कठुआ की नई स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र अत्री से मरीजों को मिलने वाले उपचार के साथ व्यवस्था की जानकारी ली और भविष्य में जीएमसी कठुआ को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का भी आश्वासन दिया। वहीं इस मौके पर प्रधानाचार्य ने जीएमसी में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयास के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई सुविधाएं मिलने के बाद अब वह मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे पाने में सक्षम हो पाएंगे। इससे अस्पताल का रेफरल रेट भी कम होगा। विदित रहे कि जीएमसी में अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं होने के बावजूद लोगों को उक्त सुविधाओं की कमी खल रही थी। इसका फायदा जिला व आसपास के लोगों को सोमवार से मिलना शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नई सुविधा शुरू होने के बाद उन गर्भवती और प्रसूता का इलाज कर पाने में आसानी होगी जिनका कई बार जटिलता आ जाने के बाद भी पहले जनरल आईसीयू में ही इलाज किया जाता था। लेकिन, अब मैटरनिटी आईसीयू में केवल गर्भवती और प्रसूता का ही इलाज होगा। जीएमसी में नए बने मैटरनिटी इन्टेंसिव केयर युनिट में 8 बेड लगाए गए हैं। इसमें वेंटीलेटर, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा भी मिलेगी।

इसके अलावा जीएमसी में आने वाले कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी सेवा का विस्तार हो गया है। जहां पहले केवल इसके लिए तीन बेड की सुविधा उपलब्ध थी। अब नई बनाई गई डे-केयर कीमोथेरेपी युनिट में 10 मरीजों की कीमो एक साथ की जा सकेगी। वहीं, कैंसर पीड़ित अत्यधिक दर्द या अन्य गंभीर समस्या से जूझ रहे कैंसर मरीजों के लिए बनाए वार्ड को भी अपग्रेड कर दिया गया है।

वहां अब 4 की बजाए 10 बेड लगाए गए हैं। वहीं अस्पताल में नए सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने के बाद 100 बेडों को भी सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है। गंभीर अवस्था वाले हर रोगी को इस ऑक्सीजन प्लांट का लाभ मिलेगा। जबकि शहर के जीएमसी में एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। जम्मू कश्मीर बैंक की ओर से लगाए गए एटीएम से इलाज करवाने आए लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसकी मांग लंबे समय से लोगों द्वारा की जा रही थी।


इस मौके पर स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार, निदेशक नाबार्ड बालामुदी श्रीधर, जम्मू कश्मीर बैंक के महाप्रबंधक सुनित कुमार गुप्ता, पेटीएम फाउंडेशनल से केके पराशर, डीसी राकेश मिन्हास, जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा, जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल की अधीक्षक डॉ. संगीता अजरावत, डॉ दीपक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed