फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

नफरतों को खत्म करना है: फारूक अब्दुल्ला

विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/लखनपुर। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सदियों पहले शंकराचार्य जी ने यात्रा शुरू की थी कन्याकुमारी से कश्मीर तक और राहुल दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो यह यात्रा कर रहे हैं। कहा कि नफरतों को खत्म करना है। हमारी भाषा संस्कृति अलग है, लेकिन भारत एक है। राहुल गांधी देश को जोड़ने की कोशिश कर रहे है। कोशिश है हमारी भावी पीढ़ी भी उस भारत को देख सके जिसे महात्मा गांधी चाहते थे, जो नेहरू और शेर ए कश्मीर चाहते थे। यही बातें मंच पर भावुक होकर उन्होंने राहुल गांधी के सामने भी कही। वहीं, उन्होंने कहा कि वे भाजपा से हाथ जोड़ कर अपील करते हैं कि मुल्क जोड़ने की यात्रा है सियासत की यात्रा नहीं है। वतन जोड़ना है और उनको भी इसके साथ होना चाहिए।

अब्दुल्ला ने कहा कि रॉ या आईबी का सबसे बड़ा अधिकारी दुल्लत, जनरल कपूर आखिर इस यात्रा में क्यूं शामिल हुए। क्योंकि हमें बाहर के दुश्मन का डर नहीं जितना भीतर के दुश्मनों का डर है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जम्मू कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे को लेकर राहुल गांधी से वो बात नहीं करेंगे क्योंकि फिलहाल वो देश की एकता के लिए यात्रा कर रहे हैं। सरकारी जमीनों से कब्जे हटाए जाने के सरकारी फरमान पर उन्होंने कहा कि सही सरकार आएगी तो सब बदल जाएगा तब सब कानून उल्टे जाएंगे। इससे पहले वे नेकां के पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बस में सवार होकर जम्मू से लखनपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed