फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, karwa chauth news

Kathua News: चूड़ियों की खनक और मेहंदी के रंग से चमका बाजार

Fri, 10 Oct 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 10 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
kathua news, karwa chauth news
मेहंदी का डिजाइन दिखाती महिलाएंसंवाद
- करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार में सुबह से महिलाओं की उमड़ी रही भीड़
विज्ञापन



कठुआ। चूड़ियों की खनक और वातावरण में उठती मेंहदी की खुशबू से करवाचौथ पर सजे शहर के बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। पति की लंबी आयु की कामना से रखना जाने वाले व्रत से पूर्व बाजार में महिला ग्राहकों की भारी संख्या में उपस्थित बनी रही। इस दौरान महिलाओं ने जहां व्रत से पूर्व साज शृंगार के सामान की जमकर खरीदारी की। वही शहर के मुख्य बाजार में मेहंदी लगाने के लिए दिन भर महिलाओं की कतार देखने को मिली।

वीरवार सुबह से शहर के मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़ दिन भर लगातार बनी रही। इसमें महिला ग्राहकों ने बाजार में कपड़े के साथ शृंगार के सामान के साथ-साथ मिठाइयों की खरीदारी की। बड़ी संख्या में पहुंची महिला ग्राहकों के चलते दुकानदार भी पूरा दिन व्यस्त रहे। पर्व से एक दिन पूर्व खरीदारी के लिए पहुंची महिलाएं महंगाई से बेखबर होकर अपनी तैयारी में इस कदर व्यस्त रही कि उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता रही कि व्रत से पूर्व की जाने वाली तैयारी में कोई कमी ना रहे। इसके चलते देर रात तक भी बाजारों में रौनक बनी रही।
विज्ञापन


उधर शहर के ब्यूटी पार्लर में भी दिन भर महिलाओं का जमावड़ा बना रहा जहां उन्होंने अपने परिधान के अनुरूप मेकअप करवाने को तरजीह दी। पर्व की तैयारी में मशहूर महिलाओं ने लेडिस तेलों की दुकान पर भी बेड बनी रही भारी संख्या में ग्रह गुरु की आमद से दुकानदार भी दिन भर उत्साहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बाजार में खरीदारी करने पहुंची ईशा गुप्ता ने कहा कि करवाचौथ उनके लिए खास है लिहाजा वह इसकी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए वह पिछले सात दिनों से प्रतिदिन बाजार आ रही हैं। मगर इसके बावजूद कुछ न कुछ छूट रहा है। संभव है कि पर्व को लेकर उत्साह के कारण ऐसा हो रहा हो। वहीं, मेहंदी लगवाने पहुंची मोनिका ने बताया कि करवाचौथ का व्रत हर विवाहित स्त्री के लिए एक खास मौका होता है। इसकी तैयारी हर साल इसी उत्साह के साथ करती है। इसमें उनका काफी समय भी लगता है लेकिन वह इसमें किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है।
-----------------------------------------
बाजार में दिखे सुरक्षा के इंतजाम लेकिन सड़कों पर जाम ही जाम


पर्व को लेकर बाजार में हुई भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम देखने को मिले। महिलाओं से भरे बाजार में विशेष रूप से महिला पुलिस के साथ कठुआ सिटी थाना के जवान भी वहां मुस्तैद देखने को मिले। लेकिन बाजार उमड़ी भीड़ के कारण मुख्य बाजार की ओर आने वाले हर मार्ग पर जाम जैसे हालात देखने को मिले। इस दौरान जगह-जगह तैनात ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस के जवान दिन भर वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए मशक्कत करते दिखे। लेकिन बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों के कारण शहर के बाजार की ओर से आने वाले मार्गों पर वाहनों को रेंगकर ही आगे जाना पड़ा।


---------------------------------------


मेंहदी के प्रति दिखा क्रेज
करवाचौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी लगाने वालों के पास दिखी। बाजार में महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए घंटों इंतजार करती रही। वहीं, मेहंदी लगाने वालों ने भी इस मौके को देख कर मेहंदी लगाने की दरें दोगुना तक बढ़ा दिए है। इस दौरान वह महिलाओं से एक हाथ पर 400 रुपये से लेकर फुल मेहदी के 16 सौ रुपये तक मेहंदी लगाने के वसूल रहे थे। लेकिन इसके बावजूद आमतौर एक हाथ में मेंहदी लगवाने वाली महिलाएं दोनों हाथों को मेंहदी से सजवाती दिखी। यहां बड़ी संख्या में आने वाली महिलाओं के कारण उनकी लंबी कतारें दिनभर मेहंदी वालों के पास लगी रही।

-----------------------------------------------------------

एडवांस बुकिंग से ब्यूटी पार्लरों फुल

साजसिंगार में किसी तरह की कोई कमी न रहे इसके लिए हर महिला का रुख ब्यूटी पार्लर की ओर दिखा। जिसके कारण ब्यूटी पार्लर के कारोबार में रौनक दिखी। बड़ी संख्या में महिलाओं के वहां पहुंचने से बने हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करवाचौथ के लिए महिलाओं को बाकायदा ब्यूटी पार्लर से एडवांस बुकिंग लेनी पड़ रही थी। वहीं, शहर में कई ब्यूटी पार्लर करवाचौथ स्पेशल ऑफर के तहत महिलाओं को शृंगार करवाने के लिए लुभा रहे हैं। जहां दो से पांच हजार तक के पैकेज भी दिए गए हैं। इसमें हेयर कटिंग, फेशियल, पेडीक्योर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed