फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, indoor stadium news

Kathua News: कठुआ को मिला इंडोर खेलों का नया ठिकाना

Sat, 11 Oct 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 11 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
kathua news, indoor stadium news
कठुआ में तैयार हो रहा इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियमसंवाद
दिवाली से पहले तैयार होगा राष्ट्रीय मानकों वाला इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन



कठुआ। इस दिवाली कठुआ के खिलाड़ी अपने सपनों को रोशन होता देखेंगे। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले कठुआ में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक पहल की जा रही है। राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। अब यह अपने अंतिम चरण में है और दीपावली से पहले जनता को समर्पित किया जाएगा।120 बाई 60 फीट के क्षेत्र में फैले इस 7200 स्क्वेयर फीट के स्टेडियम में हर सुविधा को सोच-समझकर शामिल किया गया है। स्टेडियम में विशेष कैबिन बनाए जा रहे हैं जिनमें एक लाइब्रेरी और कोच रूम की व्यवस्था होगी। यह न केवल तकनीकी प्रशिक्षण का केंद्र होगा बल्कि मानसिक और रणनीतिक विकास का भी स्थान बनेगा। बच्चों के लिए कैरम और चेस बोर्ड की व्यवस्था उन्हें खेल के माध्यम से सोचने और समझने की कला सिखाएगी। 10 मीटर की शूटिंग रेंज में दो शूटिंग रोल होंगे जिससे एक समय में दो खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। सरकारी स्तर पर यह सुविधा कठुआ में पहली बार उपलब्ध हो रही है, जो राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। स्टेडियम में दो टेबल टेनिस कोर्ट, दो बैडमिंटन कोर्ट और जूडो, कराटे व ताइक्वांडो की सुविधाएं भी होंगी।
इससे पहले कठुआ जिले के लिए लगभग एक दशक पूर्व एक इंडोर स्टेडियम मंजूर हुआ था जो बाद में मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर बिलावर में खोला गया था। फिलहाल जिला मुख्यालय पर इंडोर खेलों की गतिविधियों के लिए कोई सुविधा नहीं थी और मुख्यालय से इतनी दूरी पर इंडोर स्टेडियम का जिले के ज्यादातर खिलाड़ियाें को लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। खिलाड़ियों ने इस सुविधा से आने वाले समय में कठुआ में इंडोर खेलों की संभावनाओं के बड़े पैमाने पर विस्तार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर की मेजबानी की तैयारी



यह स्टेडियम न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को मंच देगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की मेजबानी के लिए भी तैयार किया जा रहा है। इससे कठुआ को खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी और जिले की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का मार्ग खुलेगा। स्टेडियम परिसर के बाहर राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ही बास्केटबॉल और सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed