{"_id":"687aa904d3e6777ca006aece","slug":"kathua-news-health-news-dog-sterlization-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122016-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अगस्त से होगी कुत्तों की नसबंदी, नगरी में चलेगी परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अगस्त से होगी कुत्तों की नसबंदी, नगरी में चलेगी परियोजना
Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
रैबीज के बढ़ते मामलों को घटाने के लिए अर्बन लोकल बाडीज शुरू करेगी कवायद, एक कुत्ते पर 1806 रुपये का आएगा खर्च
कठुआ। जम्मू संभाग के तीन कलस्टरों में पशु जन्म नियंत्रण और आवारा कुत्तों के एंटी रैबीज टीकाकरण का काम अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। कठुआ के नगरी में प्रशासन की ओर से सेल्स टैक्स विभाग की खाली पड़ी एक इमारत कंपैनियन एनिमल वेलफेयर सोसायटी को सौंप दी है। इसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जिले में नगर कमेटी नगरी से आवारा कुत्तों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसके बाद कठुआ नगर परिषद, फिर लखनपुर नगर कमेटी और आखिर में हीरानगर नगर कमेटी में आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की जाएगी। इसके बाद सांबा और जम्मू जिलों की निकायों में भी यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रत्येक कुत्ते पर ऑपरेशन से पूर्व और ऑपरेशन के बाद देखभाल समेत मिलाकर कुल 1806 रुपये खर्च आएगा। परियोजना को अंजाम देने वाली एनजीओ नगरी में उपलब्ध करवाई इमारत का उपयोग हीरानगर से परोल, लखनपुर और कठुआ निकाय से लाए कुत्तों को रखकर ऑपरेशन और टीकाकरण के लिए करेगी। इसके बाद कुत्तों को उसी लोकेशन पर छोड़ा जाएगा जहां से वे लाए गए थे। ऐसे में इमारत में कुत्तों के लिए केनल और स्टाफ के लिए चौबीस घंटे उपलब्धता की व्यवस्था की जाएगी।
कोट
प्रशासन की ओर से इमारत उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अगले दस दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। मेल और फीमेल दोनों ही कुत्तों में पशु जन्म नियंत्रण और एंटी रैबीज टीकाकरण की प्रक्रिया की जाएगी। इसमें कुत्तों को तीन दिन टीम अपने पास स्थापित केंद्र में रखेगी। यह परियोजना केवल शहरी निकायों में काम करेगी।
विज्ञापन
- डॉ. अनुभव खजूरिया, चेयरमैन, कंपैनियन एनिमल वेलफेयर सोसायटी