फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, health news, dengu news

Kathua News: जिले में डेंगू के 12 नए मामले आए सामने

Sat, 11 Oct 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 11 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
kathua news, health news, dengu news
डेंगू को लेकर जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी जारी, अब तक 464 हुए कुल मामले
विज्ञापन




कठुआ। जिले में डेंगू संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ ही अब तक कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 464 तक पहुंच गई है। इससे प्रशासन और आमजन में चिंता की लहर है।

जानकारी के अनुसार अब तक सामने आने वाले 464 मरीजों में 306 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि अब तक जिले में डेंगू से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। नए सामने आने वाले सभी 12 मरीजों में महिलाएं, पुरुष और किशोर शामिल हैं। इनमें 10 मरीज कठुआ शहर से है जबकि अन्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बताए गए हैं। उधर, पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों में सात का जीएमसी कठुआ में उपचार किया जा रहा है। इनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान और कीटनाशक छिड़काव शुरू कर दिया है। जारी अभियान के तहत शहर के वार्ड नंबर 2, 5, 7 और 9 सहित कई इलाकों में मच्छररोधी कीटनाशक स्प्रे से 56 से अधिक घरों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखें। पानी जमा न होने दें और किसी भी बुखार या डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
- डॉ. विजय रैना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed