फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, health news, dengu news

Kathua News: जिले में सामने आए डेंगू के 15 मरीज, शहर बना हॉटस्पॉट

Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 10 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
kathua news, health news, dengu news
कठुआ शहर के विभिन्न वार्डों से सामने आए 12 मामले
विज्ञापन

कठुआ। अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह से शहर व आसपास के इलाकों में लोगों के डेंगू की चपेट में जाने शुरू हुआ सिलसिला लगातार बना हुआ। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाला कठुआ शहर डेंगू का हॉटस्पाट बन चुका है। यहां से रोजाना आ रहे मामलों ने लोगों की नींद उड़ानी शुरू कर दी है।
वीरवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के कुल 15 नए मामले आए हैं। इसमें 12 मामले कठुआ शहर के विभिन्न वार्डों से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे साल चलाए जाने वाले जागरूकता के कार्यक्रमों के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का डेंगू की चपेट में आना अभियान की असफलता को बयान कर रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक सामने आए 452 मामलों में 306 मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ होने और अब तक डेंगू से जिले में एक भी मौत न होने को ही बड़ी राहत मान रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मच्छररोधी कीटनाशक की छिड़काव करवाया। मलेरिया विंग इंस्पेक्टर लोकेश राज ने लोगों ने अपील की है कि अगर किसी भी और मरीज में बुखार के लक्षण आ रहे हैं तो वह मरीज के खून की जांच करवाएं।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग व लारवा नियंत्रण की कार्रवाई भी की जा रही है। लोग घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाकर रखें, पानी जमा न होने दें और डेंगू के लक्षणों जैसे बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द आदि की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed