फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, har-har mahadev cricket tournament news, samba eleven team news

Kathua News: सांबा इलेवन फाइनल में पहुंची

Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
kathua news, har-har mahadev cricket tournament news, samba eleven team news
छह दिनों से स्थगित चल रही हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले करवाए
विज्ञापन

कठुआ। पटियारी गांव में पिछले छह दिनों से स्थगित चल रही हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का आखिरी क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला करवाया गया।

इन दोनों ही मुकाबलों में सांबा इलेवन की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता के तहत सुबह के सत्र का पहला मैच सांबा इलेवन और उत्तरी इलेवन के बीच हुआ। इसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सांबा इलेवन की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 148 रन बनाए। इसमें टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाल हन्नू ने 88 रनों का योगदान दिया। 149 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करने मैदान में आई उतरी इलेवन की टीम सांबा इलेवन की गेंदबाजी के सामने टिक नही पाई और पूरी टीम 110 रनों पर आॅलआउट हो गई। दोपहर बाद के सत्र में प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सांबा इलेवन और कठुआ इलेवन के बीच करवाया गया। सांबा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 157 रन बनाए। कठुआ इलेवन निर्धारित 10 ओवर में 125 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed