फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, education news

Kathua News: जिले में एक शिक्षक के सहारे चल रहे 200 से ज्यादा विद्यालय

Wed, 15 Oct 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 15 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
kathua news, education news
पहाड़ी शिक्षा जोन सबसे ज्यादा प्रभावित, शिक्षकों के तबादले के बाद भी नहीं बदली दशा
विज्ञापन



कठुआ। जिले के 12 सौ से अधिक सरकारी स्कूलों में दो सौ के करीब स्कूल अभी भी एक ही शिक्षक के सहारे चल रहे है। इन स्कूलों में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले के छह पहाड़ी शिक्षा जोन है। हाल फिलहाल में शिक्षा विभाग की ओर से किए गए तबादले के बाद कुछ स्कूलों को एक से ज्यादा शिक्षक मिला है, लेकिन दूरदराज के सरकारी स्कूलों की स्थिति अभी भी वैसी ही बनी हुई है।

शिक्षा विभाग से प्राप्त वर्ष 2024-25 आंकड़ों के मुताबिक, जिन स्कूलों में एक ही शिक्षक सेवाएं दे रहा है, उसमें सबसे ज्यादा स्कूल बसोहली और महानपुर शिक्षा जोन के है। जिसको लेकर हाल फिलहाल में बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने शिक्षा मंत्री से मिलकर चिंता जाहिर की थी। हालांकि शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इन स्कूलों में जल्द तैनाती की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं, शिक्षकों की यूनियन भी इस मुद्दे को कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठा चुकी है। जोन मल्हार और बिलावर में प्राइमरी स्कूल है, जहां एक ही शिक्षक विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर, मिडृ-डे-मिल के अलावा स्कूल का रिकॉर्ड का तैयार करने में जुटा हुआ है। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि जहां-जहां स्कूलों में एक ही शिक्षक है, वे ज्यादातर रहबर-ए-तालीम के तहत नियुक्ति की गई थी। जिसके चलते उनके तबादले का कोई प्रावधान न होने से दशकों से विद्यार्थियों को एक ही शिक्षक पढ़ा रहा है।
विज्ञापन


---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

.....एक ही शिक्षक वाले स्कूलों की स्थिति

शिक्षा जोन स्कूलों की संख्या
1. कठुआ 03
2. मढ़ीन 13
3. बरनोटी 13
4. लखनपुर 09
5. भड्डू 26
6. बिलावर 20
7. मल्हार 29
8. बसोहली 35
9. महानपुर 36
10. बनी 19
11. सल्लन 05

---------------------------------------------------------

ज्यादातर स्कूलों में शिक्षकों के तबादले के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। वही, शिक्षकों की युक्तिकरण के तहत इन स्कूलों में दूसरे शिक्षक की व्यवस्था की जा रही है, अगर कोई स्कूल रह भी गया होगा वहां भी दूसरे शिक्षक की तैनाती की जाएगी।

---चमन लाल, डिप्टी सीईओ बिलावर।

------------------------------------------------------------------------------
केवल बसोहली विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सरकारी स्कूल ऐसे है, जहां एक शिक्षक की तैनाती है। मामला शिक्षा मंत्री में संज्ञान में लाने के बाद जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी को जल्द से खाली पदों को भरने को कहा गया है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द इस मामले को उच्च अधिकारियों के भी संज्ञान में लाया जाएगा।

- ठाकुर दर्शन सिंह, विधायक बसोहली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed