फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, education news

Kathua News: स्नातक के साइंस विषयों में विद्यार्थियों ने दिखाई कम रुचि

Sun, 12 Oct 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 12 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
kathua news, education news
- प्राणीशास्त्र में 95 फीसदी, कंप्यूटर अनुप्रयोग में 84, जैव प्रौद्योगिकी में 67 और भूगोल में 59 फीसदी विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन


- 12 विषयों में सिर्फ कुल 42 फीसदी विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में स्नातक की डिग्री के लिए साइंस विषयों को लेकर विद्यार्थियों में लगातार रुचि कम हो रही है। कॉलेज प्रशासन की ओर से 12 प्रमुख विषयों में से सिर्फ चार विषयों जैव प्रौद्योगिकी, भूगोल, कंप्यूटर अनुप्रयोग और प्राणीशास्त्र में कुछ हद तक रुचि दिखाते हुए 50 फीसदी से ज्यादा सीटें भरी गई है।

जानकारी के अनुसार सिर्फ प्राणीशास्त्र विषय में विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा 95 फीसदी आकर्षित हुए हैं। वहीं, कंप्यूटर अनुप्रयोग 84 फीसदी विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा रूप दिखाई है। इसके अलावा भूगोल विषय में कुल 59, जैब प्रौद्योगिकी में 67 और वनस्पति में 51 फीसदी विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। शेष छह विषयों में रसायन विज्ञान, भौतिकी, भूविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, गणित और गृह विज्ञान में 50 फीसदी से भी कम दाखिले हुए हैं। औद्योगिक मत्स्य एवं मत्स्य पालन विषयों को किसी भी विद्यार्थी ने प्रमुख विषय के लिए नहीं चुना है।
विज्ञापन


बता दें कि साइंस विषयों के 12 प्रमुख विषयों के लिए कुल 1090 सीटें आवंटित की गई थी। इसमें सिर्फ 460 सीटें यानी 42 फीसदी सीटें ही इस बार भरी गई हैं जबकि 58 फीसदी सीटें (630) खाली रह गई है। वहीं, आर्ट्स, बीबीए, बीकॉम स्ट्रीम के विषयों के लिए कुल 1280 सीटें आवंटित की गई थी। इसमें कुल 581 (45 फीसदी सीटें) ही भरी गई है। आर्ट्स सहित बीकॉम और बीबीए की 55 फीसदी सीटें अभी भी रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीसी कठुआ में साइंस विषयों में पहले सेमेस्टर की दाखिला स्थिति



प्रमुख विषय कुल सीटें भरी सीटें रिक्त सीटें

1. वनस्पति विज्ञान 80 41 39
2. जैव प्रौद्योगिकी 40 27 13

3. रसायन विज्ञान 160 43 117

4. प्राणीशास्त्र 80 76 4

5. भौतिकी 160 23 137

6. भूगोल 160 95 65

7. भूविज्ञान 80 23 57

8. पर्यावरण विज्ञान 40 16 24

9. गणित 100 34 66

10. कंप्यूटर अनुप्रयोग 80 67 13

11. गृह विज्ञान 80 15 65

12. मत्स्य पालन 30 00 30

------------------------------------------------------------------------------

कुल 1090 460 630
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed