फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, education news

Kathua News: डेढ़ करोड़ से बनेगा डिप्टी सीईओ व जोनल शिक्षा अधिकारी का कार्यालय

Thu, 09 Oct 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 09 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
kathua news, education news
कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बिलावर में शिक्षा विभाग के ढांचे को मजबूत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। 10 साल से भी ज्यादा समय से कार्यालय किराये के मकानों से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीईओ कार्यालय और जोनल शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को बनाने की सरकार ने पहल की है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 1.52 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। इसकी पहली किस्त 35 लाख की राशि इन कार्यालयों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में राजस्व विभाग ने बिलावर स्थित दो कनाल भूमि भी इन कार्यालयों के निर्माण के लिए आवंटित की जा चुकी है। इसमें दोनों शिक्षा अधिकारियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस नए कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें दोनों अधिकारियों के लिए कार्यालय सहित बैठक कक्ष, रिकॉर्ड रूम, एक अलग से कर्मचारियों के लिए कार्य कक्ष के अलावा अन्य सुविधाओं को तैयार करने की योजना है। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग बिलावर को सौंपी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को सौंपे जाने के साथ ही कार्यालय की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा संबंधित विभाग नए कार्यालय के डिजाइन के लिए बाहरी कंपनी से परामर्श भी ले रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष के अंत पहले-पहले कार्यालयों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कार्यालयों को नयी इमारत मिलने से न केवल शिक्षा विभाग का ढांचागत विकास मजबूत होगा बल्कि इससे हर साल दी जाने लाखों में किराये की राशि की बचत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed