फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, education news, cuet and non cuet news

Kathua News: पहले राउंड की सीयूईटी व नॉन सीयूईटी की सूची जारी

Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 19 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
kathua news, education news, cuet and non cuet news
काउंसलिंग कमेटियों की ओर से विद्यार्थियों का किया जा रहा है मार्गदर्शन, 19 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया
विज्ञापन

कठुआ। चार वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए पहले राउंड की सीयूईटी व नॉन सीयूईटी की सूची जारी होने के साथ ही जिले के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति दिखना शुरू हो गई है। विभिन्न कॉलेज प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग कमेटी गठित कर मेजर विषयों के लिए चयनित विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने में हर संभव मदद दी जा रही है।

बता दें कि बीते 15 जुलाई से सीयूईटी व नॉन सीयूईटी की लिस्ट समर्थ पोर्टल पर जारी होने के साथ ही चयनित विद्यार्थी दाखिले के लिए कॉलेज आ रहे हैं। यह प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद 20 जुलाई को दूसरी सूची प्रकाशित की जाएगी। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के दाखिला कमेटी के संयोजक प्रो. राकेश सिंह ने बताया कि इस कॉलेज को सीयूईटी की श्रेणी में रखा गया है। इसके चलते राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के लिए पहले राउंड में 369 सीटें आवंटित की गई थी। शुक्रवार शाम तक चयनित विद्यार्थियों की सूची में से 124 विद्यार्थियों ने दाखिला राशि का भुगतान कर दिया है। 63 और विद्यार्थी अब तक भुगतान करने की स्वीकृति दे चुके हैं। 15 विद्यार्थियों के दाखिले के लिए किसी अन्य कॉलेज मिला है लेकिन विद्यार्थी राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ को पाने के लिए कॉलेज अपग्रेड के लिए आवेदन दिया है। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहले राउंड में 254 विद्यार्थी को चयनित किया गया है। इसमें अब तक 70 विद्यार्थियों ने दाखिला राशि भुगतान कर अपनी सीट को फ्रीज कर लिया है। 52 विद्यार्थियों ने कॉलेज में उपस्थित हो दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed