फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, dengu news

Kathua News: जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी, सामने आए 13 और नए मामले

Fri, 17 Oct 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 17 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
kathua news, dengu news
कठुआ। जिले में लोगों को डेंगू के डंक लगने का सिलसिला बना हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर डेंगू के मामलों को लेकर जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को 13 नए मामलों के आने से जिले में अब तक डेंगू के कुल पॉजीटिव आए मरीजों की संख्या 554 हो गई है। इनमें से 409 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग के अनुसार राहत की बात यह है कि अब तक कोई मौत दर्ज नहीं की गई है
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार सामने आए सभी 13 नए मरीजों में 7 मरीज कठुआ शहर के विभिन्न वार्डों से आए हैं। अन्य ग्रामीण क्षेत्र से पाए गए हैं जिनमें से तीन मरीजों को इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती किया गया है। नए मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें मरीजों के घरों के आसपास 50 से अधिक घरों में मच्छररोधी कीटनाशक छिड़काव किया गया। इसमें शहर के वार्ड नंबर 3, 5, 7, रामनगर, मरोली और हीरानगर जैसे इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed