{"_id":"68c9d02a91e20674fb09d465","slug":"kathua-news-dengu-news-health-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-124169-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 9 मामले सामने आए, 139 हुई कुल संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 9 मामले सामने आए, 139 हुई कुल संख्या
Wed, 17 Sep 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को नौ नए मामले आने के साथ अब तक पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या 139 तक पहुंच गई है।
इनमें से 76 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि अन्य का उपचार जारी है। रिपोर्ट के अनुसार सामने आने वाले नौ मामलों में नगरी निवासी एक 26 वर्षीय युवक, कठुआ शहर से 22 वर्षीय और 18 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर और 35 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि बिलावर से 52 वर्षीय व्यक्ति, बनी से 48 वर्षीय महिला, कूके चक से 35 वर्षीय महिला और बरनोटी से 34 वर्षीय महिला की जांच पॉजिटिव पाई गई है।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है। यहां मरीजों के घरों के आसपास 50 से अधिक घरों में कीटनाशक छिड़काव किया गया। साथ ही मलेरिया की रोकथाम के लिए भी विभिन्न ब्लॉकों में कंटेनर और घरों की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे साफ-सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें। संवाद