{"_id":"68e96785b7541a25910a9e31","slug":"kathua-news-crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-125026-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दशहरे की रात दोस्त ने ही की रूप की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दशहरे की रात दोस्त ने ही की रूप की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Oct 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। दशहरे की रात कठुआ-नगरी मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए युवक की मौत को पुलिस ने हत्या करार दिया है। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी राहुल चाढ़क ने बताया कि पुलिस ने मृतक के दोस्त को उसकी हत्या मामले में गिरफ्तार किया है।
एएसपी ने जानकारी दी कि विजयादशमी की रात खोख्याल गांव के पास स्थित जलस्रोत के समीप एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान 18 वर्षीय रूप धमन पुत्र इंद्र जीत शर्मा वर्तमान निवासी गोविंदसर के रूप में हुई। शव पर घाव के निशान और हाथ बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जीएमसी कठुआ में करवाया और कठुआ सिटी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक को गांव के वार्ड 6 निवासी रोशन कुमार पुत्र रमेश कुमार के साथ देखा गया था, जो उसका करीबी मित्र बताया गया। घटनास्थल पर भी आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि हुई। शक बढ़ने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। एडिशनल एसपी चाढ़क ने बताया कि दोनों युवक संभवत नशे की लत के शिकार थे और घटना की रात भी आरोपी नशे की हालत में था। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने मित्र की हत्या कर दी। सिटी थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत जारी है और आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है।