{"_id":"68f2a943b01b8050ed01fa10","slug":"kathua-news-crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125239-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेनेटरी वेयर शो रूम से डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेनेटरी वेयर शो रूम से डेढ़ लाख की चोरी
Sat, 18 Oct 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। वार्ड 4 स्थित सेनेटरी वेयर शोरूम को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार की ओर से घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां घटना स्थल का मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दुकान में हुई इस चोरी की घटना के बारे में दुकानदार राहुल ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो वहां रखा सामान उन्हें अव्यवस्थित दिखाई दिया। अंदर जाने पर पता चला कि दुकान के पिछली ओर लगा लोहे का गेट टूटा है। बताया कि चोरी की इस घटना में उनकी दुकान से सेनेटरी फिटिंग में इस्तेमाल होने वाला काफी सारा महंगा सामान और गुल्लक में रखी नकदी चोर अपने साथ ले गए हैं। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख के करीब हो सकती है। संवाद