फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, cleanliness campaign news

Kathua News: सेवा-दो पावर स्टेशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

Thu, 18 Sep 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 18 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
kathua news, cleanliness campaign news
सेवा पॉवर स्टेशन में विश्वकर्मा पूजा में भाग लेते हुए संवाद
विश्वकर्मा जयंती पर हरित और शून्य अपशिष्ट आयोजन
विज्ञापन



कठुआ। उर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सेवा-दो पावर स्टेशन, माश्का में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख मदनलाल शर्मा ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।अभियान के तहत सेवा-दो पावर हाउस परिसर में इस वर्ष विश्वकर्मा जयंती को विशेष रूप से “स्वच्छ, हरित और शून्य अपशिष्ट” सिद्धांत पर आधारित रूप में मनाया गया। पावर स्टेशन प्रमुख शर्मा ने पूजा स्थल पर विधिवत विश्वकर्मा पूजा संपन्न की, जिसमें महाप्रबंधक (विद्युत) कल्पतरु नायक, उप महाप्रबंधक (विद्युत) असित रंजन पटनायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


पूजा स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों की पूर्व एवं पश्चात सफाई सुनिश्चित की गई। कचरा निस्तारण के लिए गीले और सूखे कचरे के लिए पृथक डस्टबिन लगाए गए। आयोजन में किसी भी प्रकार की सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल या अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। पूजा के उपरांत बायोडिग्रेडेबल सामग्री को एकत्र कर पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed