{"_id":"6898f10cc4b11a165a0c03f7","slug":"kathua-news-accident-news-railway-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122861-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति घायल<bha>;<\/bha> दोनों हाथ कटे, जीएमसी में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति घायल<bha>;</bha> दोनों हाथ कटे, जीएमसी में उपचाराधीन
Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। ट्रेन से गिरकर 48 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला रविवार की दोपहर बाद रेलवे स्टेशन कठुआ के नजदीक खरोट का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन टाटा मौरी पठानकोट से जम्मू की तरफ जा रही थी। व्यक्ति अचानक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। ट्रैक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन कठुआ को दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने घायल को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल व्यक्ति के दोनों हाथों कटने से उसकों अंदरूनी चोटें आई हैं। व्यक्ति की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान हैप्पी कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी वार्ड 12 कठुआ के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।