{"_id":"689a48961183d25b8d060955","slug":"kathua-news-accident-news-death-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-122917-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
जम्मू जा रही टाटा मूरी ट्रेन से गिरकर हो गया था घायल
कठुआ। ट्रेन से गिर कर रविवार को घायल हुए व्यक्ति की जीएमसी कठुआ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति ने सोमवार सुबह सात बजे आईसीयू में दम तोड़ दिया।
इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि हादसा रविवार दोपहर बाद पठानकोट से जम्मू की ओर जा रही ट्रेन टाटा मूरी से गिरने से हुआ था। इसमें एक 48 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
व्यक्ति की पहचान हैप्पी कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी वार्ड 12 कठुआ के रूप में हुई थी। हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए थे और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। रेलवे स्टेशन कठुआ में तैनात पुलिसकर्मियों के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब ट्रेन में सफर कर रहा व्यक्ति खरोट
विज्ञापन
के पास चलती ट्रेन से अचानक गिर गया।
ट्रैक की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।