Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: अस्थायी कर्मियों के लिए बनाई जाए भर्ती नीति

विज्ञापन
kathua
हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। पिछले साढ़े पांच महीने से जारी हड़ताल के बावजूद जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कठुआ स्थित विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में जमा हुए हड़ताली कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया और सरकार से अस्थायी कर्मचारियों को जल्द नियमित करने के लिए भर्ती नीति की घोषणा करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता पुष्पराज ने कहा कि इतनी लंबी चली उनकी हड़ताल के बाद भी सरकार की आंख नहीं खुल रही है। इसके बाद भी अस्थायी कर्मचारियों ने अपना धैर्य नहीं खोया है। आज जम्मू-कश्मीर में उनके 22 हजार साथी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। महंगाई के दौर में अब उनका और उनके परिवार को गुजारा सरकार द्वारा दिए जाने वाले मानदेय से संभव नहीं है। सात साल की सेवाकाल पूर्ण करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का प्रावधान है। लेकिन जल शक्ति विभाग में 2 दशक की सेवा के बावजूद भी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। पांच साल का बकाया मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों में शामिल पवन सिंह ने कहा कि सरकार अभी उनके मसलों को हल करने के बजाए उन्हें कमेटियां गठित कर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से वह लोग अपनी सेवा विभाग को दे रहे हैं। जिसका सारा रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध है ऐसे में सरकार कमेटियों को बिठाकर एक बार फिर अस्थायी कर्मचारियों को बरगलाने का प्रयास कर रही है। जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन में सतीश शर्मा, अमन शर्मा, शेर सिंह, सुरिंदर कुमार, पवन शर्मा, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed