Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: खनन के विरोध में शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
kathua
सहार खड्ड में खनन को बंद किए जाने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सरपंच भोली सिंह जसरोटि? - फोटो : KATHUA
कठुआ। सहार खड्ड के साथ कृषि योग्य भूमि के पास होने वाले खनन को बंद कराए जाने जाने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से जारी धरना के बेनतीजा रहने के बाद अब सहार पंचायत के लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को गांव के सरपंच भोली सिंह जसरोटिया और पंच हरनाम सिंह ने भूख हड़ताल को शुरू किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और खनन विभाग पर जनभावना के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सरपंच भोली सिंह जसरोटिया ने खनन विभाग पर तानाशाही किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के लोगों की राय लिए बगैर विभाग ने उनकी खेती योग्य भूमि के पास माइनिंग ब्लॉक बना दिया है। इससे खड्ड के साथ लगती 5 हजार कनाल भूमि जो कि सिंचित है वह बंजर हो जाएगी। माइनिंग के कारण गांव में कुएं सूख जाएंगे। लोगों का अहित करने वाले इस फैसले के खिलाफ वह जनप्रतिनिधि होने के कारण अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने खड्ड में होने वाले खनन को गांव के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि अगर सरकार इस हरे-भरे क्षेत्र को वीरान बनने से पहले अपनी उच्च स्तरीय कमेटी को भेजे, जो इस इलाके का सर्वे कर हालात का जायजा ले और लोगों की भावना को ध्यान में रखकर माइनिंग ब्लॉक को रद्द करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अभी उन्होंने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है जरूरत पड़ेगी तो वह मरण व्रत पर भी बैठने से परहेज नही करेंगे। धरने के दौरान गांव के नायब सरपंच विकास उपाध्याय, पंच मोहन कुमार, पंच निम्मी देवी, पंच रतन चंद, पंच रघुवीर चंद, बाज सिंह, प्रकाश सिंह, सूरत राम के अलावा भेड़ बलोड़ के सरपंच नसीब सिंह व नायब सरपंच केवल कृष्ण सहिंत ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed