Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: लड़ो पढ़ने के लिए और पढ़ो समाज बदलने के लिए

विज्ञापन
kathua
गांव चक देसा सिंह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फूले को श्रद्धासु? - फोटो : KATHUA
कठुआ। तर्कशील सोसाइटी पंजाब (रजि) की कठुआ इकाई की ओर से सोमवार को ज्योतिबा फूले की बरसी मनाई गई। शहर से सटे गांव चक्क देसा सिंह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को अंधविश्वास और पाखंड से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा फूले हमेशा पढ़ाई को विशेष महत्व देते थे। उनका कहना था कि ‘लड़ो पढ़ने के लिए और पढ़ो समाज बदलने के लिए’। ऐसे में आज हम सभी को उनकी कही बातों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर तर्कशील सोसाइटी पंजाब इकाई कठुआ के अध्यक्ष संजय ने कहा कि ज्योतिबा फूले पूरी उम्र जातपात और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्होंने महिलाओं के अधिकार के लिए विशेष तौर पर कार्य किया। इतना ही नहीं उन्होंने जाति भेद, वर्ण भेद, लिंग भेद, ऊंच-नीच के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। वे महिला शिक्षा की खूब वकालत करते थे। यही वजह है कि 1840 में जब इनका विवाह सावित्रीबाई फूले से हुआ तो, उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फूले को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सन 1852 में उन्होंने तीन स्कूलों की स्थापना की और उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाने का आह्वान किया। लेकिन आज हम उनके उस आह्वान को टूटते हुए देख रहे हैं, क्योंकि जिस शिक्षा को इन्होंने सभी तक पहुंचाने का सपना देखा था उस शिक्षा पर चंद पैसे वालों का कब्जा हो गया है। आज वही बच्चा पढ़ सकता है जिसके पास पैसा है। प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा को बेचा जा रहा है। इससे समाज और पीछे चला जायेगा। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ने के लिए गरीबी खत्म करनी होगी। गरीबी खत्म करने के लिए सबको नौकरी देनी होगी और नौकरी देने के लिए सबको पहले अच्छी शिक्षा देनी होगी। महात्मा ज्योतिबा फूले ने शिक्षा पर जोर डालते हुए कहा था कि ‘लड़ो पढ़ने के लिए और पढ़ो समाज बदलने के लिए’। लेकिन हम लड़ रहे हैं, जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर। हम इसी में उलझे हुए हैं। इन सभी मुद्दों पर हमें ही आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम के दौरान सन्नी, अमन, सैनी, धीरज, नीतीश, विशाल, मुनीश, विशु, पलबी, दीक्षा, मेनिक्षा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed