फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

ग्रामीणों ने गांव में किए जा रहे खनन का किया विरोध

विज्ञापन
kathua
कठुआ। सहार पंचायत के गांव शेर कोटला के मोहडा रौड़ी में जारी खनन का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। सोमवार को गांव के दर्जनों लोग गांव में होने वाले खनन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए खनन विभाग पर उनके क्षेत्र के संसाधनों की लूट को बंद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों का नेतृत्व कर रहे गांव के सरपंच भोली सिंह जसरोटिया ने उनके गांव में होने वाले खनन को अवैध करार देते हुए कहा कि सहार खड्ड में वह किसी को खनन करने की इजाजत नहीं दे सकते है। शेर कोटला व आसपास के क्षेत्रों में खनन में लगी मशीनें उनकी कृषि योग्य भूमि को बंजर बनाने पर लगी हुई है। भारी मशीनरी से होने वाले खनन के कारण इलाके में जलस्तर और नीचे चला जाएगा। इससे उनकी थोड़ी सी जमीन जो लोगों का भरण-पोषण कर रही है वह बंजर में तब्दील हो जाएगी। लिहाजा वह अपने गांव के आसपास किसी भी सूरत में खनन नहीं होने देंगे। उन्होंने उनके गांव में बनाए गए खनन ब्लॉक को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में शामिल भेड़ बलोड़ के सरपंच नसीब ने कहा कि स्थानीय लोग जो थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बालू बजरी लेते हैं। उन पर 30 हजार के करीब जुर्माना वसूला जाता है, लेकिन पंजाब से इस इलाके में भारी मशीनें आ गई हैं और प्रशासन इस मामले में अब तक खामोश है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ज्यादातर लोग कृषि के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं। अगर खनन के कारण उनकी जमीन बंजर बन गई तो वह अपने परिवार को कहां से रोटी खिलाएंगे। अपनी इस समस्या के बारे में वह पहले भी कई बार जिला खनन अधिकारी से मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं किया। इसके बाद उन्हें मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जो अब तबतक जारी रहेगा जब तक कि इलाके में होने वाले खनन को बंद नहीं कर दिया जाता है। धरने में पंच हरनाम सिंह, पंच निम्मी देवी, पंच मोहन कुमार, स्थानीय प्रकाश सिंह, काका सिंह, ज्ञान सिंह, कालूदीन, अब्दुल गफूर के अलावा कठेडा पंचायत के लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed