फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MP Simranjit Singh Mann returned to Punjab from kathua with supporters

Kathua: समर्थकों संग पंजाब वापस लौट गए सांसद सिमरनजीत सिंह मान, अगली सुनवाई 29 नवंबर को

Tue, 15 Nov 2022 05:02 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 05:02 PM IST
सार

सिमरनजीत मान ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है। लोकसभा का एक सांसद कश्मीर के हालात देखना चाहता है। लेकिन जाने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
MP Simranjit Singh Mann returned to Punjab from kathua with supporters
MP Simranjit Singh Mann - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरामणि अकाली दल (अमृतसर)के प्रमुख और संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर से बैरंग लौटना पड़ा है। प्रशासन की ओर से उनके जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने पर लगाई गई धारा 144 के तहत पाबंदी पर कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 नवंबर को तय कर दी है। जिसके बाद मान अपने समर्थकों सहित दोपहर दो बजे के लगभग पंजाब की ओर लौट गए। इस दौरान सांसद मान ने कहा कि वह 2024 में कश्मीर से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद कोई ताकत उन्हें कश्मीर आने से नहीं रोक सकती।

विज्ञापन


उधर, इस बीच जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे उस निजी होटल को रविवार शाम से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया, जहां मान अचानक पहुंच गए थे। होटल के बाहर बख्तरबंद गाड़ियों से लेकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इससे पहले मान ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें होटल में ही डिटेन कर लिया और यहीं जानकारी दी गई है कि कोर्ट का फैसला आने तक वे होटल में ही रुक सकते हैं।
विज्ञापन


सिमरनजीत मान ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक है। लोकसभा का एक सांसद कश्मीर के हालात देखना चाहता है। लेकिन जाने नहीं दिया जा रहा है। कहा कि यहां विधानसभा भंग की गई है। राज्य को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है। भारत की नागरिकता के तहत उन्हें कश्मीर जाने का पूरा हक है। मान ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव वे कश्मीर से लड़ेंगे और इसके बाद देश की कोई ताकत उन्हें कश्मीर जाने से नहीं रोक सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed