{"_id":"637cc8e096e1f27d3444549b","slug":"kathua-hiranagar-brother-killed-another-brother-and-sister-in-law-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: जमीनी विवाद में भाई ने दूसरे भाई और भाभी का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: जमीनी विवाद में भाई ने दूसरे भाई और भाभी का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Nov 2022 06:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ)
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ)
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:34 PM IST
सार
भूमि विवाद के चलते भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की तेजधार हथियार के साथ बेरहमी से हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार हुए हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कठुआ जिले के हीरानगर सब डिवीजन में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। तलसील के लब्दु चक में भूमि विवाद के चलते भाई ने अपने सगे भाई और भाभी की तेजधार हथियार के साथ बेरहमी से हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार हुए हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार पर इस तरह खून सवार था कि उसने भाई और भाभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा और मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर खून से सनी दो लाशों को देखकर हर किसी का हृदय व्यथित था। नरेश कुमार और राजकुमार में लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते पहले भी राजकुमार अपने छोटे भाई नरेश कुमार को जान से मारने की धमकियां दे चुका था।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में विवाद बढ़ गया और मंगलवार सुबह नोबत यहां तक पहुंच गई कि राजकुमार ने अपने छोटे भाई नरेश कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी की तेजधार हथियार के साथ बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका ए वारदात से सुबूत जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी आरसी कोतवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके से जुटाए गए सुबूतों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिक की संख्या 232/2022 धारा 302 आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।