{"_id":"6440da8cbaded8705e08e647","slug":"kathua-case-registered-against-14-who-attacked-qrt-jawans-pathankot-police-giving-raids-to-nab-them-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ: QRT जवानों पर हमला करने वाले 14 पर मामला दर्ज, धरपकड़ के लिए पठानकोट पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: QRT जवानों पर हमला करने वाले 14 पर मामला दर्ज, धरपकड़ के लिए पठानकोट पुलिस दे रही दबिश
Thu, 20 Apr 2023 11:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:54 AM IST
सार
क्यूआरटी पर हुए हमले की वारदात में थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ, राजबाग के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट के गांव पलाह में सोमवार रात क्यूआरटी पर हुए हमले की वारदात में थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से 6 लोगों की पहचान कर मामले में नामजद किया, जबकि 6 अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ, राजबाग के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
नरोट पुलिस ने यह मामला हमले में घायल एएसआई रमेश लाल की शिकायत पर दर्ज किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में लगी है। मंगलवार और बुधवार को पठानकोट पुलिस ने आरोपियों के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में जम्मू-कश्मीर के राजबाग, जिला कठुआ निवासी तेग अली, मसूम अली, मीसा, मकबूल, सम्मू और सऊआ को नामजद किया गया है। जबकि, मामले में इनके 8 अज्ञात साथियों को मामले में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें, पाक सीमा से सटे पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर गांव पलाह के निकट सोमवार रात लगभग 1 बजे पंजाब पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम के जवानों पर एक खुले वाहन में सवार अज्ञात लोगों ने तलवार और डंडों से हमला कर दिया गया था। इसमें एएसआई रमेश लाल, कांस्टेबल अमरीक सिंह और ड्राइवर कांस्टेबल संजीव कुमार मामूली रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर भगाया था छोटा हाथी
दर्ज करवाई शिकायत में एएसआई रमेश लाल ने बताया कि वह सोमवार को उक्त जवानों के साथ नाइट डयूटी पर थे। वह गांव छोटा पलाह के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डेरे के रास्ते से एक छोटा हाथी वाहन आया, जिसमें उक्त लोग सवार थे। रात 1 बजे का समय था। उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी भगा ली। पीछा करते हुए वह वड्डा पलाह से थोड़ा आगे पुली पर पहुंचे और उक्त गाड़ी को घेर लिया।
चालक को रोककर उससे इतनी देर रात बाहर घूमने का कारण पूछा तो वह जानकारी देने के बजाय बहस करने लगा। इसी दौरान उसके अन्य साथी भी गाड़ी से नीचे उतर आए। एएसआई ने शिकायत में लिखवाया कि बहसबाजी के दौरान ही उक्त लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उक्त लोगों ने उनकी गाड़ी पर सरिये, तलवारों और डंडों से हमला कर दिया।
हाथापाई में उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई, लेकिन जब वह संभले और अपनी राइफलें तानी तो उक्त हमलावर जम्मू-कश्मीर की तरफ भाग गए। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल रहे। तीनों घायल जवानों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया और थाने में शिकायत दी। इसके चलते नरोट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।