{"_id":"657dff3ebef7477d1a0f4106","slug":"kathua-bilawar-electricity-problem-kathua-news-c-201-1-knt1007-5349-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ठंड में अघोषित कटौती पर लो वोल्टेज के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ठंड में अघोषित कटौती पर लो वोल्टेज के झटके
Sun, 17 Dec 2023 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल बिलावर में विभाग और सरकार की कार्यप्रणाली से लोग परेशान बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बढ़ती ठंड के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर दिक्कत बच्चों और बुजुर्गाें को हो रही है। इस कारण लोगों में सरकार और विभाग के खिलाफ रोष हैं। उन्होंने सरकार बिजली बिल में बढ़ोतरी के बावजूद सही सुविधा मुहैया करवाने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
बिलावर निवासी कमलेश कुमार, किशनपुर निवासी पवन कुमार, देवल निवासी सुरेंद्र सिंह अंडोतरा और प्रवासी मजदूर राज कुमार ने बताया कि बिलावर उपमंडल में बिजली के आने और जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। इस पर लो वोल्टेज जारी है। इस कारण बिजली के उपकरण शोपीश बन चुके हैं। बढ़ती ठंड में सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों और बुजुर्गाें को उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बिजली विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
शनिवार को ऐसी रहा बिजली का शेड्यूल
शनिवार को इलाके में अघोषित बिजली कटौती का दौर लगातार जारी रहा। सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जो सुबह आठ बजे बहाल हुई। इसके बाद सुबह दस बजे फिर आपूर्ति प्रभावित हो गई और दोपहर एक बजे बहाल हुई। शाम चार बजे से पांच बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। शाम छह बजे एक बार फिर बिजली बंद हो गई जो शाम सात बजे तक खबर लिखे जाने पर बहाल नहीं हो पाई थी। इस कारण उपमंडल की करीब एक लाख से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।