फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, bilawar, cricket match

Kathua News: बिलावर और धर्मकोट की टीमों ने जीते मैच

Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
kathua, bilawar, cricket match
- नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए दो मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में दो मैच खेले गए। पहला मैच बिलावर क्रिकेट क्लब और चंदन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें बिलावर की टीम ने जीत दर्ज की वहीं दूसरे मैच में धर्मकोट की टीम ने देवलकी को हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

पहले मैच में चंदन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और बिलावर क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में बिलावर की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। बिलावर के बल्लेबाज स्पर्श ने 50 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदन क्रिकेट क्लब की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन न कर सके और 10वें ओवर में टीम केवल 80 रन बनाकर सिमट गई। बिलावर की टीम ने 53 रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बिलावर के बल्लेबाज स्पर्श के 50 रन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच धर्मकोट क्रिकेट क्लब और देवल के बीच खेला गया जिसमें आरसीसी देवल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में देवल की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 145 रन बनाए। देवल के बल्लेबाज गुच्छू ने सर्वाधिक 50 रन का योगदान दिया। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मकोट की टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 12वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करके प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले धर्मकोट के खिलाड़ी बलविंदर के तीन विकेट और 22 रनों की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजक विभु शर्मा, कुलदीप, गौरव, पंकज और सुमित ने बताया कि रविवार को भी बिलावर के नाज खेल मैदान में बिलावर मैं बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed