{"_id":"68dd8b0f8d64fbb23e02fd15","slug":"jnb-basohli-dominates-in-kabaddi-and-santholia-kathua-news-c-201-1-knt1008-124729-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कबड्डी और संथोलिया में जेएनबी बसोहली का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कबड्डी और संथोलिया में जेएनबी बसोहली का दबदबा
बसोहली उत्सव के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताजागरूक पाठक
Link Copied
बसोहली महोत्सव के तहत बुधवार को पारंपरिक खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस रंगारंग आयोजन का शुभारंभ निदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शक्ति पाठक और निदेशक स्टडी सेंटर जम्मू-कश्मीर आशुतोष भटनागर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कबड्डी और संथोलिया में जेएनबी बसोहली ने अपना दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन
इस दिन कबड्डी, संथोलिया और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें कुल 64 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और जेएनवी बसोहली के बीच खेले गए कबड्डी के फाइनल मुकाबले में जेएनवी बसोहली ने 29 अंकों से जीत दर्ज की। वीर सावरकर उच्च माध्यमिक विद्यालय बसोहली और जेएनवी बसोहली के बीच संथोलिया का मुकाबला हुआ। इसमें जेएनवी बसोहली ने 34 अंकों से मुकाबला जीत लिया। रस्साकशी का मुकाबला रामेष्ट ट्विंकलिंग हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली और मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के बीच खेला गया। इसमें रामेष्ट ट्विंकलिंग हायर सेकेंडरी स्कूल ने 3 सेट से जीत हासिल की। इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।