फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from a closed house in Krishna Colony

Kathua News: बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी

Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from a closed house in Krishna Colony
कृष्णा कॉलोनी इलाके में एक घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर के वार्ड 4 स्थित कृष्णा कॉलोनी के बंद मकान से चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। घर के सदस्य मिथुन गुप्ता ने बताया कि चोरी की रात उनका परिवार घर में नहीं था। परिवार के सदस्य किसी रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे।

सोमवार सुबह किरायेदार ने फोन कर बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद परिवार के साथ सुबह साढ़े नौ बजे घर पहुंचा और पाया कि घर के अंदर रखा हुआ सारा सामान बिखरा था। वहीं, अलमारी में रखे गहने और नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने घर का एक हिस्सा किराये पर दिया है। हालांकि किरायेदारों ने अभी अपना पूरा सामान जहां शिफ्ट नहीं किया हुआ था। इसके चलते किरायेदार रात को अपने घर में चले जाते थे। सुबह जैसे ही किरायेदार घर में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि घर का दरवाजा खुला है और उन्होंने इसकी सूचना हमें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed