फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jan Jagriti Manch Held Protest

Kathua News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर जन जागृति मंच ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Jan Jagriti Manch Held Protest
जन जागृति मंच के सदस्यों ने अपने सा​थियों पर दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने की मांग को लेकर किया प्र
-मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी सहित प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस को रद्द करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। गत वर्ष नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रदर्शन का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। शनिवार को जन जागृति मंच की ओर से शहर के वार्ड 17 में जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी ने मांग की है कि दुष्कर्म मामले में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने के साथ-साथ पुलिस की ओर प्रदर्शनकारियों पर दायर एफआईआर को रद्द करे।
प्रदर्शन में शामिल सुरेश कुमार ने गत 24 फरवरी को पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की है। कहा कि पुलिस ने तीसरे आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते लोगों में रोष है।पुलिस तीसरे आरोपी को पकड़े के बजाय प्रदर्शनकारियों को ही निशाना बनाकर अलग-अलग मामले में फंसा रही है, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि गत 24 फरवरी को मुखर्जी चौक स्थित विभिन्न संगठनों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। जब पुलिस ने उन पर बल प्रयोग करते हुए 10 प्रदर्शनकारियों को ही हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर चुकी है। पहली चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और अभी हाल ही में गत 24 फरवरी को पुलिस ने तीन महिलाओं सहित दस लोगों पर भी मामला दर्ज किया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि जब तक पुलिस दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नही करतीं और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द नहीं करती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेंगे। बता दें कि जनजागृति मंच और आंबेडकर सेना मूल निवासी संस्था के सदस्य नाबालिग दुष्कर्म मामले में लंबे समय प्रदर्शन कर तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed