{"_id":"64f71733c763d6f7dd0b4bf6","slug":"jammu-pathankot-highway-work-on-last-slab-started-on-alternative-route-vehicles-will-start-soon-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Pathankot Highway: वैकल्पिक मार्ग पर आखिरी स्लैब का काम जारी, जल्द वाहनों की आवाजाही होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Pathankot Highway: वैकल्पिक मार्ग पर आखिरी स्लैब का काम जारी, जल्द वाहनों की आवाजाही होगी शुरू
Tue, 05 Sep 2023 05:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 05:25 PM IST
सार
वैकल्पिक मार्ग का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। नाले के बीच अंतिम स्लैब का काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही इस मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग से गुजरते वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनाह में जम्मू-पठानकोट हाईवे के वैकल्पिक मार्ग का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। नाले के बीच अंतिम स्लैब का काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही इस मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पिछले दो दिनों से इस मार्ग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम साफ रहा तो यह काम जल्द पूरा होगा। हालांकि इस वैकल्पिक मार्ग को तैयार करने में डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है। दोपहिया वाहनों की आवाजाही पिछले कुछ दिनों से शुरू है। जबकि अन्य वाहनों को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
काम कर रही कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कुछ ही दिनों में यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। जबकि इस मार्ग के तैयार होने से पहले वाहनों को ओल्ड सांबा-कठुआ रोड से ही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा वैकल्पिक मार्ग का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है और इसे पूरा करने के लिए दिन-रात यहां काम चल रहा है।
विज्ञापन