फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jammu-Kashmir: Zilla Vikas Parishad office will open after four months in kathua

जम्मू-कश्मीर: चार माह बाद खुलेंगे जिला विकास परिषद कार्यालय, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संभालेंगे कुर्सी

Sat, 17 Apr 2021 11:00 AM IST
करिश्मा चिब एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 17 Apr 2021 11:00 AM IST
सार

ट्रैवलर्स मार्ट की इमारत में चलेगा जिला विकास परिषद का कार्यालय। अस्थाई तौर पर किया गया है स्टाफ नियुक्त।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Zilla Vikas Parishad office will open after four months in kathua
जिला विकास परिषद का कार्यालय, कठुआ

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सोमवार सो जिला विकास परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपने कार्यालय में कुर्सी संभालने जा रहे हैं। जिला विकास परिषद के बीते साल हुए चुनाव के चार माह बाद आखिरकार कठुआ जिले में परिषद कार्यालय खुलने जा रहा है। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में ट्रैवलर्स मार्ट की इमारत में जिला विकास परिषद कार्यालय स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा जिला प्रशासन की ओर से इमारत में बंदोबस्त सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिला विकास परिषद कार्यालय का बोर्ड स्थापित करने के साथ ही फर्नीचर और साफ सफाई भी करवाई गई है। जिला प्रशासन ने जिला विकास परिषद कार्यालय के लिए कर्मचारियों की नियुक्त भी कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सुबह-शाम हो रहा मां भगवती का गुणगान, प्रसिद्ध गायकों की भेंटों से गूंज रहा वैष्णो धाम
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी कठुआ राहुल यादव ने बताया कि प्रशासन ने अपने उपलब्ध स्त्रोतों से फिलहाल जिला विकास परिषद कार्यालय को स्थापित करवा दिया है। इसमें अन्य विभागों से एक जूनियर असिस्टेंट और दो अर्दली नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सरकार की ओर से जिस भी तरह से निर्देश दिए जाएंगे, उसके अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

ज्ञात रहे कि जिला विकास परिषद के सदस्यों को कार्यालय के लिए कवायद जनवरी माह से ही शुरू कर दी गई थी। प्रदेश प्रशासन की ओर से संबंधित जिला प्रशासन को जिला विकास परिषद के लिए हर हाल में 15 अप्रैल तक कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कठुआ जिले में लखनपुर में इस कार्यालय के लिए इमारत का चयन कर तैयारियां कर दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed