फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

कर्फ्यू में बाजार बंद रहे, पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा की पूछताछ

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने के लिए लगाए कफ्यू के चलते रविवार को जिले भर में बाजार बंद रहे। सड़कों और इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने भी मुख्य चौक चौराहों पर नाकाबंदी कर कर्फ्यू को प्रभावी बनाया। वाहन चालकों से भी पूछताछ की जा रही थी। बिना किसी काम के घूम रहे लोगों को घरों को लौटाया। आपात ड्यूटी या शादी समारोह में जाने वालों को ही आगे जाने की मंजूरी दी गई। इसके लिए आईकार्ड और शादी का कार्ड देखा गया। लोग भी घरों से कम ही निकले। आवश्यक कार्य के लिए इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखे। गेहूं की कटाई का सीजन होने के चलते कुछ किसान अपने खेतों में काम करते दिखे। इस दौरान उन्होंने मास्क पहन रखे थे और सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

कठुआ शहर में कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवा के दायरे में आने वाली दवा की दुकान ही खुली रहीं। हालांकि सुबह कुछ दूध विक्रेताओं की दुकानें और सैलून खुले थे। दूध की दुकानें 10 बजे बंद हो गईं। दोपहर बाद सैलूनों के भी शटर गिर गए।
विज्ञापन

कर्फ्यू के पहले दिन शहर के चौक चौराहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। डीसी राहुल यादव ने भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
-------------------------------------------------
लखनपुर को छोड़कर पड़ोसी राज्य से जोड़ने वाले सभी मार्ग रहे सील
कर्फ्यू के दौरान पड़ोसी राज्य से जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाली सभी मार्गों पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रही। सिर्फ लखनपुर से ही यात्रियों के आने का मार्ग खोला गया था, लेकिन वहां पहले से बनाए गए कोरिडोर में अनिवार्य रूप से आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच की गई है। बाहरी राज्यों से आने वाहनों को रोकने के लिए अटल सेतु पर तारबंदी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालीबड़ी चौक पर दिखी सख्ती
कठुआ। शहर को हाइवे से जोड़ने वाले कालीबड़ी चौक पर पुलिस का अमला तैनात दिखा। थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में तैनात पुलिस कर्मियों ने हाइवे से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की। इस दौरान संतोषजनक उत्तर मिलने के बाद ही उन्हें शहर में प्रवेश करने दिया गया। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन शहर में है, हाइवे इससे मुक्त है। ऐसे में हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को नही रोका जा रहा है लेकिन शहर में आने वाले वालों से पूछताछ की जा रही है।
बिलावर में भी नाकाबंदी, सन्नाटा
बिलावर। उपमंडल में स्थित सभी नगरों और गांवों के बाजार बंद रहे। बाजारों के बंद रहने से इलाके में सन्नाटा सा पसर गया। पुलिस की ओर से मुख्य चौक चौराहों पर नाकाबंदी की गई थी। वाहन चालकों से भी पूछताछ की जा रही थी। सख्ती के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम रही।
कर्फ्यू के दौरान तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने कई जगहों इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से संयम रखने का आह्वान किया और बिना काम के घरों से न निकलने के लिए कहा।
बसोहली में कर्फ्यू का रहा व्यापक असर
बसोहली। कस्बे में भी कर्फ्यू का व्यापक असर दिखा। कैमिस्ट और सब्जियों की दुकानों को छोड़कर सारे बाजार बंद रहे। पुलिस ने जीरो मोड़ पर नाका लगा रखा था। आने जाने वालों से पूछताछ की जा रही थी।
थाना प्रभारी बसोहली सिकंदर सिंह चौहान ने बताया कि केवल आपात स्थिति व शादी समारोह में भाग लेने वाले लोगों को ही आने जाने की मंजूरी दी गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू की जानकारी लाउड स्पीकर के जरिये लोगों को एक दिन पहले ही दे दी गई थी।
जरूरी चीजों की दुकानें बंद रहने से लोगों को हुई परेशानी
महानपुर। शादियों का सीजन होने के चलते कर्फ्यू में सब्जियों व अन्य जरूरी चीजों की दुकानें बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जरूरी चीजों में सब्जियों की दुकानें खुली रहनी चाहिएं। उन्होंने बताया कि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। नियाली के जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रशासन को कर्फ्यू नहीं लगाना चाहिए। जैसी पाबंदियां चल रही थीं, वैसी ही रखनी चाहिए थीं।
रामकोट में भी वाहनों चालकों से पूछताछ
रामकोट। नगरोटा गुजरु, किलथर, गुड़ा कल्याल में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। चालकों से पूछताछ की। जरूरी काम से जाने वालों को ही आगे जाने की मंजूरी दी गई। चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने कहा कि रोके गए वाहनों में बिना मास्क पहने कोई नहीं मिला। वही, बाजारों में भी पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा।

तहसीलदार बंसी लाल शर्मा ने बताया कि रामकोट के अंतर्गत आने वाली केवल मेडिकल की दुकानें ही पूरा दिन खुली रहीं। कर्फ्यू के चलते कई लोगों को धार रोड पर पैदल जाते देखा गया।
बनी कस्बा भी रहा बंद
कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बनी में भी कर्फ्यू प्रभारी रहा। यहां भी पुलिस जवान जगह जगह तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed