फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

कर्फ्यू की घोषणा के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़, शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतारें

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। प्रदेश प्रशासन की ओर से रविवार को कर्फ्यू की घोषणा के बाद शहर के बाजारों में एकाएक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राशन, किराना से भी ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों पर देखने को मिली। मुख्य बाजार से सटी शराब की एक दुकान और शहीदी चौक के नजदीक शराब की दूसरी दुकान पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। हालात यह थे कि दोनों जगह लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और न ही कोई रोक टोक नजर आई।
विज्ञापन

बाजारों में आम दिनों के मुकाबले शनिवार को ज्यादा भीड़ रही। कई लोगों को यह भी आशंका थी कि कर्फ्यू रविवार के बाद भी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग रोशन से लेकर अन्य जरूरत का सामान भी स्टॉक करते नजर आए। बाजार में खरीददारी करने आए सुशील नाम के व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही रविवार को कर्फ्यू लगने का पता चला तो वह तुरंत बाजार आ गए। घर में जरूरत का काफी सामान खत्म हो गया है। करीब तीन से चार दिन का सामान खरीद लिया है।
विज्ञापन

..............
शादी समारोह के आयोजनों को रहेगी छूट
कठुआ। कर्फ्यू लगने की घोषणा के साथ ही वे लोग असमंजस में रहे, जिन्होंने रविवार को शादी समारोह रखा है। हालांकि प्रशासन ने कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह को छूट दी है। विवाह के कार्ड ही कर्फ्यू पास के तौर पर वैध माने जाएंगे। उधर प्रशासन ने आम लोगों को घरों पर ही रहने की सख्त हिदायत दी है। डीसी कठुआ राहुल यादव ने बताया कि रविवार को कर्फ्यू के दौरान पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू का मकसद बाजारों में लोगों की भीड़ कम करना है, जिससे कोरोना की चैन को तोड़ने में मदद मिल सके। लोग भी महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें। रविवार को घर पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed