फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

अटल सेतु समेत कई जगहों पर किया दवा का छिड़काव

विज्ञापन
jammu kashmir news
बसोहली। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन तेज कर दिया गया है। नगर कमेटी ने शनिवार को बसोहली में विभिन्न जगहों पर सेनिटाइजेशन शुरू कर दी है। अटल सेतु, पुरोहित मार्केट, बस स्टैंड, तहसील कंप्लेक्स आदि स्थानों पर हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

नगर कमेटी के ईओ पीआर सांगड़ा ने बताया कि बसोहली नगर के साथ प्रवेशद्वार अटल सेतु जुड़ने से यहां आवाजाही में भी इजाफा हुआ है। रोजाना लोग अटल सेतु से होते हुए बसोहली नगर की इन्हीं गलियों और मुख्य बाजारों से होकर गुजरते हैं, हालांकि अटल सेतु को रोजाना सेनिटाइज किया जा रहा है। लिहाजा नगर में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजेशन बहुत ही जरूरी है, इसीलिए यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी की इस जंग में मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी और टीकाकरण बहुत जरूरी है। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें। बिना मास्क वालों पर कार्रवाई के लिए बकायदा टीमों का गठन किया गया है। टीमें बसोहली, शीतलनगर और धार मानपुर ब्लॉक के बाजारों का निरीक्षण कर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed