{"_id":"69c83caf84cdb9cb8d09b20f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130450-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जोखिम में लोगों की जान, खराब सड़क पर फिर टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जोखिम में लोगों की जान, खराब सड़क पर फिर टला बड़ा हादसा
Sun, 29 Mar 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
हंसा भुलड़ी मार्ग पर सड़क से फिसली बस से निकलते यात्रीजागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी । हंसा-भुल्लड़ी सड़क की जर्जर हालत से एक बड़ा हादसा टल गया। बनी के नजदीक स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों से भरी मिनी बस के टायर सड़क से नीचे उतर गए। इस घटना से बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर ने बस को संभाल लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हंसा-भुल्लड़ी रोड समेत सभी खराब सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। बस में सवार स्कूली छात्रा दीक्षा कुमारी ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े हैं जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है।
कोट
सड़कों के लिए पर्याप्त बजट आने के बावजूद इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बनी क्षेत्र के कई इलाकों में सड़कें जानलेवा बनी हुई हैं जिन पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
- काजल राजपूत, अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा