{"_id":"6a53e61a98ac2fec060e42a8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-134063-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आईजीपी, डीआईजी ने लखनपुर का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आईजीपी, डीआईजी ने लखनपुर का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
लखनपुर का दौरा करने पहुंचे आईजीपी भीमसेन टूटी। संवाद
- फोटो : हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी के साथ मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस फोर्स। वीडियो ग्रैव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों सुरक्षा के लिए सभी एजेंसियों को समन्वय मजबूत करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टुटी और डीआईजी श्रीधर पाटिल ने प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर स्थित रिसेप्शन सेंटर का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रियों को दी जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर आईजीपी ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा श्रद्धालुओं को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लखनपुर सहित यात्रा से जुड़े प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
आईजीपी ने लखनपुर स्थित बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच, निगरानी तंत्र, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही अन्य आवश्यक सेवाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। आईजीपी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि यात्रा से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आदेश दिया।